फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शार्ट सर्किट से फर्नीचर कारखाने में लगी भीषण आग

चमनगंज क्षेत्र में मंगलवार देर रात फर्नीचर कारखाने में आग लगने से सोफे, बेड, अलमारी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। यह हादसा आनंदबाग चौराहे के नजदीक शार्ट सर्किट से हुआ। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग की लपटें और धुएं का गुबार चारों तरफ फैल गया था, जिससे मोहल्ले में रहने वाले लोग बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें किनारे किया। हीरागंज निवासी नरेंद्र कुमार गौतम का आनंद बाग चौराहे के पास लकड़ी के फर्नीचर बनाने का कारखाना है। यहां रात करीब साढ़े नौ बजे काम हो रहा था। अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। यहां लकड़ी को चिपकाने और पॉलिश के लिए ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे, जिसकी वजह से आग फैल गई। देखते ही देखते सारा सामान जलकर राख हो गया। कारखाना मालिक ने बताया कि आग से करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। चमनगंज इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि आग बुझा ली गई है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें