कस्बा भीतरगांव के श्री झारखंडेश्वर धाम में शनिवार को जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। शिवधाम भक्त टीम ने धन बचाकर कंबल खरीदे और जरूरतमंद असहाय व कमजोर आर्थिक स्थिति से गुजर रहे वृद्ध लोगों, महिलाओं को कंबल देकर अपने सम्मानित किया।