इस्पात नगर (व्यापार नगर) की जमीन जहां 400 छोटे-बड़े उद्योग कार्यरत है, उसके उपयोग को कॉमर्शियल से इंडस्ट्रियल में परिवर्तित किया जाए, जिससे उद्यमियों को प्रदूषण विभाग से एनओसी मिल सके। साथ ही इंडस्ट्रियल लैंड को लीज होल्ड से फ्री होल्ड कराया जाए। ये मांगे रविवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आईआईए भवन में आयोजित बैठक में उद्यमियों ने वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना से की। मंत्री ने दोनों मुद्दों पर आश्वासन दिया कि इस पर जल्द कार्रवाई होगी। लीज होल्ड से फ्री होल्ड पर सरकार का रुख सकारात्मक है। इस पर अतिशीघ्र विचार किया जाएगा।