उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने नगर निगम द्वारा मनमाने तरीके से भेजे जा रहे हाउस टैक्स के बिलों के विरोध में आज नगर आयुक्त सुधीर कुमार को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल ने मांग की है कि हाउस टैक्स का सही आकलन किया जाए और अनुचित बिलों को तत्काल ठीक कराया जाए।