मंधना पुलिया के पास रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 50 मीटर तक गंदगी पसरी हुई है, जिसे स्थानीय लोग कूड़ादान न होने के कारण वहीं फेंकने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत की ओर से कूड़ा गाड़ी न भेजे जाने के कारण पटरियों के पास कचरे का पहाड़ खड़ा हो गया है, जिससे रेल यात्रियों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण ट्रैक पर आवारा मवेशियों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे कभी भी कोई बड़ी रेल दुर्घटना हो सकती है।