बिल्हौर में मकनपुर स्थित मदार साहब की दरगाह का सालाना उर्फ सज चुका है। उसमें दूर-दूर से जायरीनों का पहुंचना और माथा टेक कर चादरपोशी और रस्म अदायगी का सिलसिला भी जारी है। इस्लामी परंपरा के अनुसार मदार साहब की दरगाह में महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। इस कारण दूर-दूर से आने वाली महिलाएं और युवतियां दरगाह की देहरी पर ही बैठकर जियारत करती हैं। दूसरे दिन दरगाह के पास माथा टेक कर कई युवतियां तरह-तरह की जियारत करती नजर आई। वहीं दम मदार बेड़ा पार का उद्घोष भी दरगाह के आसपास होता दिखा।