कानपुर में चमनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात तरावीह के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पथराव कर दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों से हुई कई राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। बवाल की सूचना पर एसीपी सीसामऊ सर्किल के फोर्स संग मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर कारतूस के खोखे मिले। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।