बार एसोसिएशन चुनाव के प्रचार से लौट रहे सपा युवजन सभा के पदाधिकारी की कार बुधवार देर रात कल्याणपुर में गूबा गार्डन क्रॉसिंग के पास जीटी रोड पर खड़े कई वाहनों में टकराने के बाद पलट गई। हादसे में सपा नेता की मौत हो गई जबकि तीन साथी घायल हो गए। कल्याणपुर के न्यू शिवली रोड स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल के पास रहने वाले एडवोकेट अभिषेक सेंगर (28) समाजवादी पार्टी की यूथ विंग युवजन सभा के प्रदेश सचिव थे।