कानपुर में महाराजा मणिकुंडल सेवा संस्थान की ओर से मंगलवार को रामभक्त महाराजा मणिकुंडल का जयंती समारोह मनाया गया। आयोजन मोतीझील स्थित कारगिल पार्क में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले व प्रांत संघचालक भवानी भीख रहे। समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा मणिकुंडल की पूजा-अर्चना से हुई।