कानपुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आध्यात्मिक गुरु और शहर के प्रतिष्ठित संत, संतोष द्विवेदी की अंतिम यात्रा आज सुबह 11:40 बजे श्याम नगर स्थित उनके आश्रम से बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों का हुजूम अपने पूज्य गुरु के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा है।