कानपुर में कल्याणपुर स्थित आवास विकास योजना संख्या 1 और 3 में बनाए गए पार्कों की दुर्दशा हो चुकी है। एलआईसी बिल्डिंग के पास बने पार्क की पूरी चाहरदीवारी टूट गई है और चोर लोहे की रेलिंग भी उखाड़ ले गए। पार्कों में झाड़ियां उग आई हैं, जिनसे जहरीले कीट आस-पास के घरों में घुस जाते हैं। लोगों ने आवास विकास परिषद से पार्कों की मरम्मत की मांग की है।