कानपुर में नवरात्रि का पावन पर्व नजदीक आते ही पूरे शहर में भक्ति का माहौल छा गया है। इसी क्रम में, निराला नगर में आज श्रद्धालु धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमाएं लेकर अपने पंडालों की ओर रवाना हुए। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ भक्त मां की प्रतिमाओं को स्थापित करने के लिए ले जा रहे हैं। इस दौरान, उनकी भक्ति और उत्साह देखते ही बनता है।