कानपुर के घाटमपुर में यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रभावित गांवों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डीएम जितेंद्र प्रसाद गड़ाथा गांव पहुंचे। गांव से करीब आधा किलोमीटर पहले ही सड़कों पर बाढ़ का पानी भरा होने के कारण, डीएम ने नाव पर बैठकर गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी के हालात को देखा और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। डीएम ने बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।