शिवराजपुर क्षेत्र की अधिकांश साधन सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद न मिलने के कारण किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। किसानों ने बताया कि लाइन लगाकर भी कभी-कभी केवल एक बोरी खाद ही मिल पाती थी और मजबूरी में उन्हें बाजार से तय से अधिक दाम पर खाद खरीदनी पड़ती थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब मुड़हर गांव में स्थित एग्रीजंसन किसान सेवा केंद्र पर खाद की उपलब्धता होने से किसानों को राहत मिली है।