साढ़ से निकली रामगंगा नहर पुल से आत्महत्या करने के इरादे से एक बुजुर्ग महिला ने छलांग लगा दी। हालांकि, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना उन्हें बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। बुजुर्ग महिला को तेज बहाव में लगभग एक किलोमीटर तक बहने के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।