कानपुर में चकेरी के व्यस्त रामादेवी चौराहे पर एक बार फिर अवैध टैक्सी स्टैंड का दबदबा देखने को मिल रहा है। यह स्टैंड चौराहे के चारों ओर चल रहा है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। खासकर रामादेवी चौराहे से लखनऊ की ओर जाने वाले रूट पर चलने वाली टैक्सियों से प्रति चक्कर के एवज में खुलेआम वसूली की जा रही है।