फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के बिल्हौर में नवरात्रि की तैयारियां शुरू, मंदिरों और बाजारों में रौनक

बिल्हौर शारदीय नवरात्रि पर्व के लिए पूरे बिल्हौर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। एक तरफ जहां भक्त देवी मंदिरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और साज-सज्जा में जुटे हैं। वहीं बाजारों में भी नवरात्रि से संबंधित सामान की दुकानें सज गई हैं। कल, 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रि के लिए भक्तों में काफी उत्साह है। शनिवार को कस्बे में कई जगहों पर पूजा सामग्री, माता रानी के श्रृंगार का सामान और चुनरी की दुकानें सजी दिखीं। इसके साथ ही, कस्बे के प्रमुख मंदिरों जैसे माता अन्नपूर्णा देवी मंदिर, माता निसाठी देवी मंदिर, श्री वन खंडेश्वर मंदिर और माता सिंह वाहिनी मंदिर के साथ-साथ मकनपुर के खेड़ापति मंदिर और ज्वाला देवी मंदिर में भी भक्तों ने सजावट का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें