कानपुर में भीतरगांव इलाके के बारीगांव में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। खेत में लगे एक निजी ट्यूबवेल की कोठरी में छाता छू जाने से एक बुजुर्ग महिला हाई टेंशन करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। घटना के तुरंत बाद, परिवार के लोग आनन-फानन में महिला को लेकर भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां इलाज चल रहा है।