कानपुर में कुड़नी हनुमान मंदिर परिसर, जहां भक्त माथा टेककर स्वयं को धन्य मानते हैं, बुढ़वा मंगल पर गंदगी का अंबार बन गया। मंदिर प्रांगण में सोमवार रात दो बजे से मंगलवार आधी रात तक लगातार 14 भंडारे चले। प्रसाद वितरण और भोजन के बाद भंडारा संचालकों ने परिसर की सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया। नतीजतन, जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए और पूरी भूमि गंदगी से पट गई। पुण्य कमाने आए श्रद्धालुओं की लापरवाही से अब मंदिर प्रशासन को सफाई कराने में मशक्कत करनी पड़ रही है।