साढ़ कुड़नी मार्ग में डग्गामार बस ने सामने से आ रहे बाइक को रौंद दिया। हादसे में हमीरपुर जनपद के निवासी बाइक चालक ससुर और पीछे बैठे दामाद की गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को भीतरगांव अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हैलट भेजा गया है, जिसमें दामाद की हालत चिंताजनक बनी है।