फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर डीआईओएस को हटाने की मांग को लेकर शिक्षक पैदल लखनऊ रवाना

कानपुर के डीआईओएस के कार्याें से खफा शिक्षकों ने उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह कानपुर से गंगाघाट के राजधानी मार्ग होकर लखनऊ के लिए पैदल निकले। शिक्षकों ने बताया कि 11 फरवरी को वह मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर डीआईओएस को हटाने की मांग करेंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र दीक्षित ने बताया कि कानपुर डीआईओएस के कई गलत कार्यों से शिक्षक संघ नाराज है। सुबह वह लोग पैदल लखनऊ सीएम आवास जाने के लिए निकले हैं। 11 फरवरी को सीएम से मिलकर ज्ञापन सौपेंगे। इस दौरान शिव बहादुर यादव, आशीष यादव, रामभवन गौतम, पंकज, जितेंद्र, पवन त्रिपाठी व अखिलेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें