कल्याणपुर ब्लॉक के चकरतनपुर गांव में सफाईकर्मी की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही हैं। यहां सड़क के किनारे गंदगी के किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। कूड़े के ढेर से उठती बदबू की वजह से राहगीर और ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी कूड़े का निस्तारण नहीं करते हैं। इस वजह से यहां गंदगी के ढेर लगे हैं।