कानपुर के कृष्णा नगर गेट के पास खुला नाला लोगों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। नाले के अंदर एक लोहे की ग्रिल भी पड़ी हुई है, जिससे स्थिति और अधिक जोखिमभरी हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहले भी कई बार इस नाले में गिरकर लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद न तो नाले को ढका गया है और न ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।