बारासिरोही से लोधर मार्ग बहुत ही जर्जर हो चुका है। जगह-जगह पर आपको बड़े-बड़े गड्ढे देखने को मिलेंगे। बजरी और धूल की वजह से इस सड़क पर सफर बड़ा मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अभी सड़क को बने हुए एक साल भी नहीं हुआ है और सड़क चलने के लायक नहीं बची है।