कानपुर के बिल्हौर तहसील क्षेत्र में तीन दिनों से लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बेमौसम बारिश के कारण धान की कटाई और आलू की बुआई का काम पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे किसानों को कटी फसल और बुआई के बीज दोनों के खराब होने की आशंका सता रही है। बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों में कच्चे रास्ते कीचड़ से भर गए हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। मौसम में ठंड बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।