भीतरगांव विकास खंड के बेहटा-मदनपुर गांव की सड़क जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। दो वर्ष पहले वैकल्पिक मार्ग के रूप में भारी वाहनों का दबाव झेलने वाली इस सड़क पर अब गड्ढे ही गड्ढे रह गए हैं। पीडब्ल्यूडी की अनदेखी से मरम्मत नहीं हो सकी और हालिया बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं, मगर जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।