बगदौधी बांगर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के पास लगे गंदगी के ढेरों ने स्वास्थ्य केंद्र की गरिमा और स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा दिया है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और खंड विकास अधिकारी से तत्काल कूड़ा हटवाने और परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।