कानपुर में सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में जहां एक ओर मिशन शक्ति कार्यक्रम चल रहा था। वहीं दूसरी ओर एक महिला ठगी का शिकार हो गई। पूनम नामक महिला ने गाड़ी के पेपर बनवाने के लिए एक दलाल के चक्कर में पड़कर एक लाख रुपये दे दिए, लेकिन काम नहीं हुआ। बुधवार को जब महिला ने उस दलाल को आरटीओ ऑफिस में पकड़ा, तो वह दीवार फांदकर मौके से भाग निकला।