ओम ज्वेलर्स में हुई 33 लाख रुपये की चोरी का खुलासा न होने के बाद पीड़ित व्यापारी ने थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक पर अभद्रता करने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा से शिकायत कर विभागीय कार्रवाई की मांग की है।