फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोचिंग के स्टूडियो में लगी आग, दमकलकर्मियों ने एक घंटे में पाया काबू

काकादेव कोचिंग मंडी स्थित जेएस टॉवर के भूतल में फिजिक्स वाला नामक कोचिंग संचालित है। इसके स्टूडियो में बृहस्पतिवार दोपहर 1:35 बजे शाॅर्टसर्किट से आग लग गई। थर्माकोल और प्लाईवुड से आग भड़क गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने चार दमकलों की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया। शुक्र रहा कि कोचिंग का 75 छात्रों का पहला बैच एक बजे छूटा था। बच्चे बाहर ही खड़े थे। वहीं, ऊपर हाॅस्टल में भी 20 छात्र रहते हैं। यदि आधा घंटा पहले आग लगती तो हादसा बड़ा हो सकता था। पांडुनगर निवासी विष्णु यादव, सरिता यादव की पांडुनगर पुलिस चौकी के बगल में चार मंजिला जेएस टॉवर नाम से बिल्डिंग है। इसके बेसमेंट में एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप का गोदाम है। भूतल और प्रथम तल विद्यापीठ, फिजिक्स वाला कोचिंग हैं। इसमें ऑनलाइन कोचिंग के लिए स्टूडियो, प्रशासनिक ब्लॉक और शिक्षकों, स्टॉफ के रहने के लिए कमरे हैं। इसी के दूसरे और तीसरे तल में विष्णु यादव गर्ल्स हॉस्टल चलाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें