जल्दी निकलने की होड़ में वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से बुधवार को सुबह नवीन गंगापुल पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुल पर जाम खुलने के कुछ देर बाद पोनी रोड तिराहे पर ट्रैक्टर खराब होने से एकघंटा जाम लगा रहा। यहां एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर एंबुलेंस को निकलवाकर रवाना किया।