नजीराबाद पुलिस ने सात शातिरों को गिरफ्तार कर शहर और आसपास के जिलों में रेकी कर टोचिंग करके बाइकों को चुराने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का गुरुवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर 10 बाइक भी बरामद की है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। बाकी आरोपियों की उम्र 19 से 27 वर्ष के बीच है। पुलिस अब इनके और भी साथियों का पता लगाने में जुट गई है। एडीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के ग्राम ब्रह्मण निवासी रोहित चौबे की गिरोह के सरगना के रूप में पहचान हुई है। वहीं, बाकियों की पहचान घाटमपुर के ग्राम रामसारी धीरेंद्र कुमार और शिवा कुमार, रायपुरवा निवासी कुलदीप वर्मा, सचेंडी के ग्राम प्रतापपुर निवासी अनिल यादव, बाबूपुरवा निवासी राजीव पासवान और एक बाल अपचारी के रूप में हुई है।