करीब डेढ़ महीने पहले अमर उजाला ने कुरसौली गांव के सूखे तालाब की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए अफसरों ने अब इस तालाब में पानी भरवा दिया गया है। तालाब में पानी भरने से पशु पक्षियों को राहत मिली। कई पक्षी तालाब में विचरण करते हुए नजर आए।