कानपुर जिले के शिवराजपुर थाना क्षेत्र स्थित टकटौली गांव में एक प्राचीन मंदिर की मूर्तियां असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। धार्मिक स्थल पर हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव व चर्चा का माहौल है। उत्तेजित ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है।