कानपुर के बाबूपुरवा क्षेत्र में पटरी के किनारे लगे कूड़े के विशाल ढेरों के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े से उठने वाली भीषण दुर्गंध और गंदगी से आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।