हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के बरौलिया में स्थित ठाकुर जी महाराज मंदिर से चोरी हुईं राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर सोमवार को ग्रामीणों को सौंप दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मूर्तियों को शोभायात्रा के रूप में गांव तक पहुंचाया। रास्ते भर ग्रामीणों ने गुलाल और अबीर उड़ाया व आतिशबाजी की।