महाकुंभ पर रेलवे स्टेशन पर किए गए सुरक्षा इंतजामों ने एक व्यक्ति की जान बचा ली। रविवार शाम प्रयागराज से लौटी स्पेशल मेमू से उतरते ही युवक प्लेटफार्म पर गिर पड़ा। जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया मैनपुरी निवासी विमल कुमार 42 साथी रविन्द्र सिंह के साथ प्रयागराज गए थे। रविवार शाम वह स्पेशल मेमू से वापस लौटे। प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर वह उतरकर दो कदम चले हो थे कि गिर पड़े। प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे जीआरपी जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और विमल को तड़पता देख सीपीआर दिया और जान बचा ली। मामले की सूचना पाकर स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी मेडिकल टीम के साथ युवक के पास पहुंचे और प्राथमिक इलाज दिया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया जीआरपी जवान के तुरंत सीपीआर देने से युवक की जान बच सकी। युवक के साथ आए रवींद्र सिंह उसे साथ ले गए है।