राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर प्रांत के कार्यालय का गृह प्रवेश कार्यक्रम रविवार को शुरू हुआ। इस अवसर पर कारवालो नगर में बने भवन के सामने स्थापित करीब 100 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया। साथ ही विधि विधान से द्वार पूजन और अखंड रामायण प्रारंभ हुआ। ध्वजारोहण पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी तथा नगर आयुक्त ने किया। जबकि द्वार पूजन पूर्व क्षेत्र संघचालक वीरेन्द्रजीत सिंह, प्रांत संघ चालक भवानी भीख, केशव स्मृति समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी गुप्ता, विभाग संघचालक श्याम बाबू गुप्ता, प्रांत व्यवस्था प्रमुख विकास ने संपन्न किया। इसके बाद राम दरबार के पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का शुरू हुआ।