फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हर घर तिरंगा अभियान के लिए समूह की महिलाएं तैयार कर रहीं राष्ट्रीय ध्वज

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने में जुटी हैं। घाटमपुर और पतारा ब्लॉक में समूह की महिलाओं को कुल 88 हजार तिरंगे तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। तैयार झंडों को सचिवों के माध्यम से गांवों में वितरित कराया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं घाटमपुर में 52 हजार और पतारा ब्लॉक में 36 हजार तिरंगे तैयार कर रही हैं। महिलाएं पूरे उत्साह के साथ झंडे बनाने में जुटी हैं। इससे उन्हें रोजगार मिलने के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है। निर्धारित मानकों के अनुसार तैयार किए जा रहे तिरंगे लक्ष्य पूरा होने के बाद गांवों में पहुंचाए जाएंगे। ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से इन्हें घर-घर वितरित कराने की तैयारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें