घाटमपुर में पूर्व सांसद एवं कैबिनेट मंत्री स्व. कमलरानी वरुण की पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। दिनेश शर्मा ने कहा कि कमलरानी वरुण ने पार्षद से सांसद और कैबिनेट मंत्री तक का लंबा सफर तय किया। उन्होंने कहा कि वह सरल, शांत और समर्पित जनप्रतिनिधि थीं, जिन्होंने जीवनभर भाजपा की सेवा की। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण अपनी मां की विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं।