पश्चिमी गंगाघाट के मिश्रा कॉलोनी छोर पर गंगा नदी की धारा मुड़ने से तेजी से कटान हो रहा। इससे यहां बसे लोगों में दहशत है। जिला प्रशासन ने सिंचाई विभाग को कटान की रोकथाम करने के निर्देश जारी किए थे। लेकिन अभी तक कार्य नहीं शुरू कराया गया है। शिव बाबा घाट से कटान अब कंट्रोल घाट तक पहुंच गईं है। यहां रहने वाले पंडों नेे बताया कि सप्ताह भर पहले कटान सिर्फ शिव बाबा घाट तक थी, लेकिन अब दायरा बढ़ता जा रहा है। यहीं हाल रहा तो बालू घाट तक कटान पहुंच जाएगी। वहीं, सिंचाई विभाग के जेई मोहम्मद अशरफ ने बताया कि कटान रोकने के लिए यहां जियो बैग डाले जाने हैं। इसका इस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया है, मंजूर होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।