गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम भिटवा गांव से महदिनवां निवासी प्रमोद लोधी को तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर भिटवा गांव में आरोपी को रोका गया तो वह भागने लगा। इस पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया।