फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर्व शुरू होते ही फलों के दामों में आया उछाल

चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर समेत नगर के सभी देवी मंदिरों में भोर होते ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पहले दिन मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिरों के आसपास मां के जयकारों से माहौल गूंजता रहा। घरों में भी भक्तों ने कलश स्थापित कर पूजा अर्चना करने के साथ व्रत रखा। वहीं, जगह-जगह भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के बाहर सुबह पांच बजे से ही दर्शन पूजन के लिए लोगों की भीड़ पहुंच गईं। लोगों की लंबी लाइन राजधानी मार्ग मदनी नगर मोड़ और दूसरे छोर पर कप्तान साहब के हाता तक लगी रही। कतारबद्ध होकर लोगों ने देवी मां के दर्शन किए। इस बीच सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। आनंद नगर स्थित मां अन्नपूर्णा, पोनीरोड के सोेमा गौरी मंदिर और झंडे चौराहा स्थित छोटी दुर्गा मंदिर प्रांगण में देवी मां के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ रही। लोगों ने सुबह कलश स्थापना के साथ व्रत शुरू किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी देवी मंदिरों में पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें