फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार पर लगी ब्रेक, शताब्दी एक्सप्रेस समेत करीब 12 ट्रेनें विलंब से चलीं

कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। शनिवार को शताब्दी एक्सप्रेस समेत करीब 12 ट्रेनें विलंब से चलीं। गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद आगे के लिए रवाना हुईं। शताब्दी एक्सप्रेस लगभग चार चार मिनट तक खड़ी रही। आगे जाने वाली ट्रेनों के कारण सिग्नल मिलने में दिक्कतें आने की बात कही गई। शनिवार दोपहर 2:12 बजे नई दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। बताया गया कि कुछ मिनट पहले ही उसके आगे हमसफर एक्सप्रेस को रवाना किया गया था, जिस कारण शताब्दी को रोका गया। दोपहर 2:16 बजे सिग्नल दिया गया जिसके बाद लखनऊ की ओर शताब्दी एक्सप्रेस को रवाना किया गया। वहीं सुबह से शाम के बीच अन्य प्रमुख ट्रेनों को भी रेलवे स्टेशन पर सिग्नल न मिलने के कारण रोका गया। इसमें हमसफर एक्सप्रेस, दरभंगा एक्सप्रेस, चित्रकूट, कैफियत, आम्रपाली एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनें रोक कर गंतव्य को रवाना की गईं। ऐसे में घंटों पहले से ही देरी से चल रही ट्रेनों को रोेके जाने से यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। स्टेशन मास्टर विवेक ने बताया कि कोहरे के कारण सभी ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, जिसका असर रेल संचालन पर पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें