फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहा रहे पांच दोस्त डूबे, पंडे ने तीन को बचाया, एक का शव मिला

कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के आनंद घाट के रेल गंगापुल कोठी के समीप शनिवार को गंगा में नहाते समय पांच दोस्त डूब गए। किशोरों की चीख-पुकार सुनकर पास में माैजूद पंडे ने तीन को बचा लिया। वहीं, दो चचेरे भाइयों का पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को लगाया तो एक किशोर का शव को बरामद हुआ। दूसरे का देर शाम तक पता नहीं चला था। सभी बकरीद की नमाज अदा करने के बाद घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदिया मस्जिद एबीनगर निवासी बबलू का बेटा अशद (12), शमीम का बेटा आहद (12), इस्लामुद्दीन का बेटा महबूब आलम (14), लाल का बेटा अनस (13) और स्व. धुर्री का बेटा समीर (14) गहरे दोस्त हैं। इनमें अनस और समीर चचेरे भाई भी हैं। सुबह नौ बजे सभी ने मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की थी और घर से करीब साढ़े नाै बजे सभी घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। पांचों पहले कानपुर के बड़ा चौराहा स्थित जेड स्क्वायर पहुंचे। वहां से रिक्शे से आनंद घाट पहुंचे और रेल गंगापुल कोठी के पास दोपहर करीब एक बजे गंगा में नहाने लगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें