फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी स्कूल व पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन के बीच होगा फाइनल मैच

बर्रा-2 स्थित पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल में बुधवार को इंटर स्कूल आमंत्रण 7-ए साइड हॉकी टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में आर्मी स्कूल कैंट ने पूर्णचंद्र-बी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तो दूसरे सेमीफाइनल मैच में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन-ए ने डीपीएस कल्याणपुर को मात देकर फाइनल में स्थान पक्का किया। गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे आर्मी स्कूल कैंट और पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन-ए के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। स्कूल परिसर के फुटबॉल मैदान पर पहले सेमीफाइनल मैच में आर्मी स्कूल कैंट की टीम ने पूर्णचंद्र-बी को एकतरफा मैच में 4-0 से पराजित किया। आर्मी स्कूल कैंट की ओर से अभय सिंह ने शानदार हैट्रिक समेत चार गोल दागे। हालांकि, पूर्णचंद्र के खिलाड़ियों को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन वह नाकाम रहे। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन-ए की टीम ने डीपीएस कल्याणपुर को 4-0 से करारी शिकस्त दी। पूर्णचंद्र के लिए पहले क्वार्टर में पेनाल्टी काॅर्नर पर शिवाश पाल ने गोल किया। दूसरे क्वार्टर में सिद्धार्थ ने गोल किया। वहीं, चौथे क्वार्टर में पहले माधव मालवीय और फिर अंतिम समय पर सिद्धार्थ ने एक-एक गोल कर पूर्णचंद्र को फाइनल में पहुंचाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें