कानपुर के प्रसिद्ध कौशलपुरी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में करवा चौथ का पावन पर्व अत्यंत उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में सुहागिन महिलाओं ने सामूहिक रूप से एकत्र होकर करवा माता की पूजा-अर्चना की और अपने पतियों की दीर्घायु व अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए विधि-विधान से व्रत की कथा सुनी।