फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 34.49 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। इसमें एक महिला को 34 किलो 490 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह व आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक सिद्धनाथ पाटीदार की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता प्राप्त हुई। पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित पार्सल लोडिंग क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध महिला को घेरकर पकड़ा गया। उसके कब्जे से दो ट्रॉली बैग में रखा 34.490 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार महिला की पहचान अमीना (काल्पनिक) निवासी लोनी गाजियाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह भुवनेश्वर से गांजा लेकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इस संबंध में जीआरपी कानपुर सेंट्रल थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और तस्करी नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें