भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले गुरुवार को किसानों ने बांबी गांव से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष राधेश्याम मौर्या के नेतृत्व में निकली यात्रा में एक दर्जन ट्रैक्टरों के साथ सैकड़ों महिला और पुरुष किसान शामिल हुए। यात्रा दोपहर करीब तीन बजे बांबी गांव से शुरू हुई। तिरंगे झंडों से सजे ट्रैक्टरों के साथ किसान बांबी से होते हुए टौंस चौराहा पहुंचे। इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई। टौंस चौराहा पहुंचने के बाद किसानों ने राष्ट्रपति के नाम नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम नरवल सत्यपाल प्रजापति को सौंपा। किसानों ने मांगों के जल्द निस्तारण की अपील की।