आईआईए भवन सभागार में शनिवार को केस्को के अफसरों ने उद्यमियों के साथ बैठक की। उद्यमियों ने केस्को की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शिकायतों का अंबार लगा दिया। कहा कि 15 करोड़ से ज्यादा राजस्व देते हैं, उसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे तो न तो प्रदेश विकसित बन पाएगा और न ही देश। केस्को के अफसरों ने एक सप्ताह में सुधार का आश्वासन दिया। दादानगर सबस्टेशन में एक नोडल अधिकारी बैठाने व समस्या के समाधान तक हर माह बैठकें करने की बात रखी।